Looks like you've blocked notifications!

फिनलैंड में आईपैड बैटरी में आग लगी

हेलसिंकी। फिनलैंड में रोवानेमी शहर के शॉपिंग सेंटर में एक आईपैड बैटरी में आग लग गई, जिसके बाद ग्राहकों को तुंरत सेंटर से बाहर निकाला गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक ग्राहक अपने दो साल पुराने आईपैड की बैटरी को बदलने के लिए शॉपिंग सेंटर स्थित एक दुकान में गया था। जिस वक्त दुकानदार बैटरी बदल रहा था, उसी समय उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बैटरी के जलने से पूरे शॉपिंग सेंटर में धुआं फैल गया।
Share this article