रायबरेली। यहां ऊंचाहार अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रिजवान अहमद ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से जुड़ीं फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान कुछ दस्तावेज वे अपने साथ ले गए।एसीएमओ के नेतृत्व में एक टीम सीएचसी पहुंची। टीम करीब तीन घंटे तक फाइलों को खंगालती रही। टीम ने एनआरएचएम की फाइलों को ही देखा है। योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। बाद में टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले गयी है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा आरबी सिंह भी मौजूद रहे। बाद में सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि एनआरएचएम से संबन्धित जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने कई बार यहां आकार दस्तावेज देखे हैं तथा समय समय पर वह लोग कुछ दस्तावेज मांगते रहते हैं, इसीलिए कुछ जरूरी दस्तावेजों को देखा गया है।