जोधपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला जोधपुर के तत्वाधान में मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी जोधपुर एवं राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आगोलाई के डीएल एड प्रशिक्षणार्थीयो ने प्रशिक्षक किशोर देवी, अनिल कुमार शर्मा , रामरख चौधरी , वरिष्ठ रेंजर गणपत कुमावत व राम विलास सैनी के संयोजन व सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया! जिला सचिव डॉ बी एल जाखड़ ने बताया कि हेल्थ एंड हाइजीन को दृष्टिगत रखते हुए सीओ गाइड निशु कंवर ने उपस्थित 93 संभागियों को हाथ धुलाई दिवस की महता तथा साफ़ हाथ स्वस्थ शरीर अवधारणा से परिचित करवाया ! इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में हिपो टूल्स गतिविधियों के तहत शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड द्वारा विद्यार्थी हित में संचालित की जाने वाली विभिन्न जनोंपयोगी एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ! कल परिक्षेत्र में प्रशिक्षक किशोर देवी के नेतृत्व में संभागियों ने पर्वतारोहण व स्वच्छता गतिविधियां आयोजित किया वहीं क्वार्टर मास्टर रामविलास सैनी व सहायक लीडर ट्रेनर रामरख चौधरी ने गणपत कुमावत के नेतृत्व में विभिन्न टोलिया बनाकर विट्ठलेश वन चौपासनी के परिसर में स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियां निष्पादित की! आज तीसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस गतिविधियों के तहत हाथ धोने की सही विधि तथा स्वच्छता की उपयोगिता संबंधी गतिविधियां को संपादित किया ! इस अवसर पर केरू शिक्षण संस्थान के निदेशक व भामाशाह हनुमान राम सेवदा ने स्काउट गाइड संगठन जिला जोधपुर को राशि रुपए 2 लाख विकास कार्य हेतु जन सहयोग के रूप में प्रेषित की , उनके इस अप्रतिम योगदान पर जिला सचिव डॉ बी एल जाखड ने बताया कि आगामी रैली में राज्य स्तर पर अभिनंदन किया जाएगा !