Looks like you've blocked notifications!

62 वीं अंतर जिला स्कूल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

होशियारपुर। 62वीं अंतर जिला स्कूल के तहत मंगलवार को माहिलपुर के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अंडर 17 और अंडर 19 के मुकाबले शुरू हो गए। इस मौके पर पहले दिन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मोहण सिंह लेहल भी मौजूद थे। जिन्होंने गुब्बारे छोड़कर इन खेलों का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों ने इन मैचों को खेल भावना से खेलने की अपील की। इस मौके पर डिप्टी डीईओ शलिंदर ठाकुर, सहायक जिला षिक्षा अधिकारी इंदरजीत सिंह, प्रिंसीपल मैडम सीमा वुधिराजा, प्रिंसीपल जगमोहन सिंह, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इसके बाद हुए मुकाबलों में पहले दिन माहिलपुर विंग और फिरोजपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें माहिलपुर विंग की टीम ने 21-0 से मुकाबला जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
Share this article