Looks like you've blocked notifications!

तिरंगा यात्रा में हुआ तिरंगे का अपमान

जयपुर । कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हर रोज हो रहा है। कहीं पर तिरंगे को मोटर साईकिल, कार, जीप इत्यादि वाहनों पर लगाकर लटकाया जा रहा है। कहीं पर तिरंगे को हरी झण्डी के रूप में इस्तेमाल कर राष्ट्रीय ध्वज को रास्ता दिखाने वाली या दौड़ शुरू करने वाली झण्डी की तरह काम में लिया जा रहा है। इसकी शिकायत बुधवार को पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पण्डित सुरेश मिश्रा ने की। शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा के नेता केन्द्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विधायक सुरेन्द्र पारीक, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, नरपतसिंह राजवी, अरूण चतुर्वेदी, मोहन लाल गुप्ता सहित कई नेताओं ने तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान किया है।
Share this article