धौलपुर। जिले के सैपऊ एसडीएम ने डीडराइटर्स और स्टाम्प विक्रेताओं को बोर्ड लगाकर रेट लिस्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। अगर समय रहते डीडराइटर्स और स्टाम्प विक्रेताओं ने रेट लिस्ट नहीं लगाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनके लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। गौरतलब है कि सैपऊ उपखण्ड कार्यालय के सामने डीडराइटर्स और स्टाम्प विक्रेताओं की ओर से लोगों से अवैध वसूली की आए दिन शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद में यह कदम उठाया गया है। उपखण्ड के लोगों का कहना है कि तहसील और एसडीओ कार्यालय के सामने डीडराइटर्स और स्टाम्प विक्रेता जाती प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र या अन्य कोई दस्तावेज बनाने के लिए ज्यादा पैसा वसूल करते हैं। इसको लेकर आमजन में रोष व्याप्त थो। लोगों की शिकायत पर आज एसडीएम विनोद मीणा ने सभी स्टाम्प विक्रेताओं और डिडराइटर्स को तलब कर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एसडीएम ने कहा है कि अगर किसी के विरुद्ध अवैध वसूली का मामला पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।