जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में गत दिनों नाकाबंदी में खड़े एक कांस्टेबल को बाइक सवार युवक की ओर से टक्कर मार फरार होने के मामले में घायल कांस्टेबल की शनिवार को मौत हो गई। कॉन्स्टेबल राजपाल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टिराजपाल केशव की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। सुबह झोटवाड़ा में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद उनके शव को निवास स्थान ले जाया जाएगा।