Looks like you've blocked notifications!

दीक्षा कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

टोंक । आचार्य विशद सागर महाराज व संघस्त विशाल सागर महाराज के ससंघ के सानिध्य में अमीरगंज जैन नसिया टोंक में अपार जन समूह के साथ वर्तमान में क्षुल्लिका भक्ति भारती को भव्य आर्यिका दीक्षा विभिन्न मंत्रोंचाप व जैनेश्वरी क्रियाएँ करके आचार्य संघ द्धारा आर्यिका दीक्षा प्रदान की। अब क्षुल्लिका को ‘आर्यिका‘ भक्ति भारती के नाम से जाना जाएगा।समाज के मिडिया प्रकोष्ट मंत्री पवन कंटान व सयुक्त मंत्री कमल सर्राफ ने बताया कि आचार्य विषद सागर के ससंघ सानिध्य में दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम के पावन अवसर पर रविवार को प्रात: काल दीक्षार्थी को देव दर्शन कराया गया। तत्पश्चात दीक्षार्थी की भव्य शोभा यात्रा के साथ में बिन्दौरी निकाली गयी जिसमें दीक्षार्थी को रथ में बिठाकर तख्ता जैन मन्दिर से अमीरगंज जैन नसियाँ तक लाया गया जिसमें समाज के द्धारा ‘जगह-जगह गोद भराई की गई।
Share this article