Looks like you've blocked notifications!

श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप जारी

श्रीगंगानगर। जिले में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गये। योजनाओं से लाभान्वित होने के पश्चात लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान जारी है। महंगाई राहत कैंप में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं में महंगाई राहत कैंप को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों में पंजीयन के पश्चात आमजन को विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि शिविरों का लाभ लेने के लिये जॉब कार्ड, बिजली के बिल, जनआधार कार्ड और गैस कॉपी अपने साथ अवश्य लाये ताकि उनका पंजीकरण हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से आमजन को राहत देने के लिये कैम्प लगाये जा रहे हैं। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 9 व 10 के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित कैंपों में आमजन ने पहुंच कर अपना पंजीकरण करवाया और गारंटी कार्ड प्राप्त किये।
Share this article