Looks like you've blocked notifications!

मिस्र में महंगाई दर पांच साल के उच्चतम स्तर पर

काहिरा। मिस्र की वार्षिक मुद्रास्फीति फरवरी 2023 में 32.9 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो 2017 के अंत के बाद की उच्चतम दर है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंट्रल एजेंसी फॉर पब्लिक द्वारा जारी रिपोर्ट के हवाले से कहा कि खाने-पीने की कीमतों में 61.5 फीसदी, परिवहन में 19.4 फीसदी, हेल्थकेयर में 16.8 फीसदी और कपड़ों और जूतों की कीमतों में 18.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।इस बीच, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में 24.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।मिस्र का पाउंड मार्च 2022 के बाद से अपने मूल्य का लगभग आधा रह गया है। आयात के लिए आवश्यक विदेशी मुद्रा, विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर की कमी के बीच सेंट्रल बैंक ऑफ मिस्र ने अवमूल्यन के दौर का आदेश देना शुरू कर दिया है।(आईएएनएस)
Share this article