इसके विरोध में हमने पहले भी कई बार प्रदर्शन किये है लेकिन प्रशासन ने अब
तक इन पर कठोर कार्यवाही नहीं की है। जिसके कारण इनके हौसलें बुलन्द है।
हमने गुरुवार को सांकेतिक भीलवाड़ा बन्द रखकर यह प्रशासन को यह चेतावनी दी
है कि यदी हमारी 26 दिसम्बर तक 4 प्रमुख मांगे नहीं मानी गई तो 27 दिसम्बर
से अनिश्चितकालिन भीलवाडा बन्द किया जायेगा। हमारे प्रमुख मांगे है कि
उपद्रव फैलानें वालों को सीसीटीवी फुटैज के आधार पर पहचान करके गिरफ्तार
करे,नामजद रिपोर्ट वाले व्यक्ति भी अभी खुले घुम रहे है उनकी गिरफ्तारी
करके शहर में शान्ति कायम करें। वहीं विहिप के प्रदेशमंत्री सुरेश गोयल ने
कहा कि नागरिक सुरक्षा के मंच का हम भी समर्थन करते है और यदी मांगे पूरी
नहीं होती है तो विहिप का हर एक कार्यकर्ता सडक पर उतरेगा और भीलवाड़ा बन्द
करवायेगा। प्रशासन ने शहर के सार्वजनिक स्थानों से झण्डियों को हटाने की
बात कहीं थी लेकिन उन्होने आज तक यह कार्य सहीं तरीकें से नहीं किया है।
जिसके कारण आज भी कई विद्युत पॉलों पर झण्डिया लगी हुई है।