भीलवाड़ा । नागरिक सुरक्षा मंच ने 26 दिसम्बर तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर 27 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है। वहीं जिला कलेक्टर ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नागरिक सुरक्षा मंच की ओर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिये चार पेज के ज्ञापन में 11 मांगे रखी गई है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग 6 से 12 दिसंबर तक दंगा भडक़ाने व तोडफ़ोड़ करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग शामिल हैं। इस उपद्रव में शामिल लोगों को नामजद करते हुए उनकी वीडियो क्लिपिंग पेश कर कार्रवाई की मांग की है।मंच के अध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से टारगेट करके लगातार हमले किये जा रहे हैं। जिसके तहत आगजनी,पथराव,चाकूबाजी की घटनाऐं अब आम हो गयी है।[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]