कार्मिक विभाग ने जारी की सूची : अरिजीत बनर्जी बने नए हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स, शैलजा देवल को पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारीजयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 69 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्यहित में 14 आईएफएस अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अन्य पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक कीजिएकार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह सभी तबादले और पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।शीर्ष स्तर पर बड़े बदलावअरिजीत बनर्जी (1991 batch): प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स), राजस्थान, जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।अनुराग भारद्वाज (1993 batch): प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आई.टी., राजस्थान, जयपुर पदस्थ किए गए हैं।शैलजा देवल (2004 batch): शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं पदेन सदस्य सचिव, SEIAA, राजस्थान, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ. वेंकटेश शर्मा (1994 batch): अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त, जयपुर बनाए गए हैं।उदय शंकर (1996 batch): अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, संरक्षण एवं प्रबोधन एवं मूल्यांकन, जयपुर नियुक्त किए गए हैं।राजेश कुमार गुप्ता (1997 batch): अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एनटीएफपी एवं उत्पादन, जयपुर के पद पर भेजे गए हैं।फील्ड और क्षेत्रीय वन अधिकारियों के प्रमुख पदस्थापनअनूप के. आर. (2005 batch): मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म, जयपुर।रूप नारायण मीणा (2005 batch): मुख्य वन संरक्षक, कोटा।महेश चन्द गुप्ता (2005 batch): मुख्य वन संरक्षक, अजमेर।हनुमान राम (2005 batch): मुख्य वन संरक्षक, बाह्य सहायता परियोजनाएं, जयपुर।सेडु राम यादव (2006 batch): मुख्य वन संरक्षक, बीकानेर।शशि शंकर (2009 batch): वन संरक्षक, वन्य जीव, जोधपुर।डॉ. टी. मोहन राज (2009 batch): वन संरक्षक (वन्यजीव), कोटा एवं क्षेत्र निदेशक, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा।सुगना राम जाट (2011 batch): वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (RVTR), कोटा।महत्वपूर्ण अतिरिक्त कार्यभारसरकार ने व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है:शिखा मेहरा (1993 batch): प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, जयपुर।अनुराग भारद्वाज (1993 batch): अध्यक्ष, राजस्थान जैव विविधता मंडल, जयपुर तथा मुख्य परियोजना निदेशक (EAP), जयपुर।उदय शंकर (1996 batch): अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं प्रशिक्षण), जयपुर।सुनील (2009 batch): मुख्य वन संरक्षक, उदयपुर।अजय चित्तौड़ा (2012 batch): मुख्य वन संरक्षक, जोधपुर।एक अधिकारी को एपीओ किया गयाविभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्य वन संरक्षक (अजमेर) ख्याति माथुर (2005 batch) को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में (APO - अवकाश पर) रखा गया है।