Looks like you've blocked notifications!

PM मोदी के म्यांमार दौरे से पहले भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, आतंकी कैंप नष्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के म्यांमार दौरे से पहले भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर नागा आतंकी संगठन एनएससीएन (के) एक आतंकवादी कैंप को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही इस कार्रवाई में एक आतंकी संगठन एनएससीएन (के) का एक आतंकवादी भी मारा गया है। अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग जिले में हुए इस ऑपरेशन में सेना को भारी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को म्यांमार के दौरे पर निकल रहे हैं। मोदी म्यांमार के तीन शहरों का दौरा करेंगे। इससे पहले सेना ने म्यांमार बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना को इस कैंप की जानकारी बहुत पहले हो गई थी। भारतीय सेना ने सोमवार को आतंकवादियों के कैंप पर हमला बोला। इस कार्रवाई में सेना के 21 पैरा (एसएफ) के जवान शामिल हैं। ऑपरेशन में सेना का एक जवान भी घायल हो गया। यह क्रॉस बॉर्डर अटैक नहीं था और सेना ने भारतीय सीमा में रहते हुए म्यांमार बॉर्डर पर स्थित इस कैंप को तबाह कर दिया। कैंप पर हमले के बाद कई आतंकी भाग गए।
Share this article