Looks like you've blocked notifications!

भारतीय मूल के थॉमस कुरियन बनेंगे गूगल क्लाउड के सीईओ

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई के अनुसार, ग्रीन के नेतृत्व में क्लाउड ने काफी अच्छा व्यापार किया है इससे गूगल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दशकों से किए निवेश से काफी फायदा हुआ है।उन्होंने कहा, ‘‘थॉमस का स्वागत करने के लिए हम वास्तव में उत्साहित हैं, जिनकी दूरदर्शिता, कस्टमर फोकस से हमारे बढ़ते व्यापार को काफी फायदा मिलेगा।’’ कुरियन ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण समय में गूगल क्लाउड से जुडऩे के लिए उत्साहित हैं। कुरियन ने सितंबर में ओरेकल से इस्तीफा दिया था।--आईएएनएस
Share this article