Looks like you've blocked notifications!

व्यापार मंडल का भारत बंद रहा असरदार,जरूरत की चीजों को तरसे आमजन

मंडी। जीएसटी में आपत्तिजनक प्रावधानों के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्र व्यापार भारत बंद के समर्थन में आज प्रदेशभर में व्यापारिक संस्थान बंद रहे। प्रदेश व्यापार मण्डल के भारत बंद को भरपूर समर्थन के चलते आज व्यापार मण्डल गोहर चैलचौक स्यांज सहित सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत बगस्याड, थुनाग, लम्बाथाच, जंजैहली, जरोल, कियोलीधार सहित दूरदराज के व्यापारिक संस्थान पूर्णरुप से बंद रहे। व्यापारियों ने दलगत राजनीति से उपर उठ कर व्यापार मण्डलों को सहयोग दिया। बेशक नाचन व सराज में भाजपा समर्थित विधायक हैं मगर व्यापारी बन्धुओं ने पार्टी की गरिमा को दरकिनार कर व्यापार मण्डल को भरपूर समर्थन किया। बंद के दौरान बेशक सब्जी विक्रेता, चाय-पानी, ढाबे व नाई की दुकानें यथावत खुली रही लेकिन ज्यादातर किराना, कपडा, स्टेशनरी, रेडीमेड व अन्य दुकानें पूरी तरह बंद रही। बंद का असर मेडिकल दुकानों पर भी दिखा और अधिकतर मेडिकल शाॅप बंद ही रही। प्रदेशभर में बंद होने से आमजन थोड़ा बहुत प्रभावित हुआ। जरूरतभर की चीजों और दवाईयों को लिए लोगों को इधर-उधर भटकते हुए देखा गया।
Share this article