Looks like you've blocked notifications!

चीन सीमा पर डोकलाम जैसे विवाद से निपटने के लिए भारत ने बनाया ये प्लान

डोकलाम विवाद के बाद भारत एलएसी पर 73 सडक़ों के निर्माण में तेजी से काम कर रहा है। इन सडक़ों के बनने से सीमावर्ती क्षेत्र में विकास कार्य भी सुनिश्चित होगा। बीआरओ को 61 सडक़ों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उसमें से 27 पर काम पूरा हो गया है। वैसे इस परियोजना पर काम 1999 में ही शुरू हो गया था पर सीमा पर चुनौतियां बढ़ती गईं। सबसे बड़ी समस्या भूमि अधिग्रहण की सामने आई। इसमें कई पक्ष थे, जिसमें केन्द्र, राज्य, वन अधिकारी और कई तरह के कानून आदि शामिल हैं। हाल ही में भारत की प्रमुख एजेंसी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया था। सेमिनार में इस बात पर चर्चा हुई की सुरंगों के निर्माण में कौनसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। सेमीनार में डीएमआरसी, सडक़ यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय, रेलवे, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सेना और ऐसे निर्माण कार्य से जुड़ी कई विदेशी फर्म ने हिस्सा लिया था।
Share this article