Looks like you've blocked notifications!

चीन, पाक और अंदरूनी दुश्मनों से एक साथ निपटने को तैयार: आर्मी चीफ

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ रहा है। जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान जैसे बाहरी खतरों के साथ आंतरिक खतरों से भी एक साथ निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। जनरल रावत ने साथ ही कहा कि भारत इन विभिन्न मोर्चों पर युद्ध के लिए तो तैयार है ही, किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास कई प्रभावी रास्ते भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री ने भी बताया कि भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बावजूद पिछले 40 सालों में एक भी गोली नहीं चली।’सेना प्रमुख जनरल रावत ने साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्दी ही हालात सुधरेंगे। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में हालात में सुधार होगा।’ जनरल रावत ने पाकिस्तान पर राज्य के युवाओं को सोशल मीडिया प्रॉपेगैंडा के जरिए भरमाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके कश्मीर के युवाओं में गलत सूचना फैला रहा है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान राज्य में अव्यवस्था फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है।
Share this article