भीलवाड़ा। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा शहर के कंट्रोल रूम के बाहर लियो यूथ ग्रूप के सहयोग से लगाई गई यातायात नियमों की जानकारी हेतु आयोजित प्रर्दशनी का शुभांरभ जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने किया। लियो अध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि 17 जनवरी तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र दायमा,पुलिस उप अधीक्षक सदर रामचंद्र चोधरी,यातायात प्रभारी मेघना त्रिपाठी, कोतवाली थानाधिकारी सुरेश चैधरी,यूनुस खान,हरिशंकर पारिक, लियो सचिव अनिल जैन,मधु जाजू,आशा रामावत, मोनिका गर्ग सहित कई उपस्थित थे।