Looks like you've blocked notifications!

पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन

करौली। करौली पंचायत समिति परिसर में डांग विकास बोर्ड के विकास कोष से निर्मित जनसुनवाई केंद्र का सोमवार को डाँग विकास बोर्ड अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान डाँग विकास बोर्ड अध्यक्ष जवाहर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, प्रधान इंदू देवी, नप सभापति राजाराम गुर्जर, उप प्रधान हेमलता शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण डाँग विकास बोर्ड कोष से 10 लाख रुपये की लागत में हुआ है।जनसुनवाई केंद्र का निर्माण होने से फरियादियों को अपनी समस्याएं प्रधान और उपप्रधान के समक्ष रखने में आसानी होगी।साथ ही उन्हें बैठने के लिए सुविधाजनक स्थान भी उपलब्ध होगा। इस दौरान डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन का किसी भी तरह अभाव नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने डांग विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं करौली प्रधान इंदु देवी के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान इंदु देवी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
Share this article