Looks like you've blocked notifications!

इनेलो सत्ता में लौटेगा-नीतिश कुमार

करनाल। चौधरी देवीलाल के 103 वें जन्म दिन के अवसर पर करनाल में आयोजित सदभावना-सम्मान रैली में जुटी विशाल भीड से गदगद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इंडियन नेशनल लोकदल के सत्ता में लौटने के संकेत मिल गए है। इनेलो द्वारा आयोजित इस रैली में इतनी बडी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात का साफ प्रमाण है। दरअसल रविवार को हरियाणा के मुख्य प्रतिपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने परम्परागत रूप से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के 103 वें जन्मदिन पर सदभावना-सम्मान रैली का आयोजन सी एम् सिटी करनाल में किया । इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि थे। वादा पूरा नहीं कर रहे हैं मोदी
Share this article