Looks like you've blocked notifications!

जेल में कैदी पर तेजधार हथियार से हमला

रेवाड़ी। जिला जेल में रंगदारी का खेल खेला जा रहा है और ना देने पर कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है। हम नहीं बल्कि वो कैदी कह रहे हैं जो जेल में अपनी गैंग चला रहे बदमाशों का शिकार हुए हैं। सोमवार सुबह जेल में एक कैदी पर पांच-छह कैदियों ने तेजधार हथियार ये हमला बोल दिया और ये सब वसूली ना देने पर किया गया।रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती जाटूसाना का रहने वाला मनोज नाम का घायल शख्स वो है जो जेल में बदमाशों का शिकार बना है। मनोज के मुताबित जेल में उससे एक गैंग के बदमाश पैसे की डिमांड कर रहे थे और उसने मना किया था। उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। मनोज लड़ाई झगडे़ के केस में छह माह की सजा काट रहा था और छह दिन बाद ही उसकी सजा पूरी हो रही थी। लेकिन आज सुबह जेल में ही पांच -छह कैदियों ने मनोज पर हमला कर दिया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने मनोज को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Share this article