Looks like you've blocked notifications!

राजसमंद में एसिड से भरा टैंकर कार पर पलटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर । राजसमंद में एक एसिड से भरा टैंकर पलट गया, लेकिन इस दौरान एक कार इसकी चपेट में आ गई और इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारभुजा से देसूरी की तरफ जा रहा एक एसिड का टैंकर ढलान से उतरते वक्त सामने के आ रही एक कार पर पलट गया। इससे टैंकर का एसिड सड़क पर बिखर गया। वहीं पानी छिडक़ने के बाद घंटों बाद शव बाहर निकाले जा सके। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद शव बाहर निकाले जा सके, तब तक चारभुजा से देसूरी मार्ग का मेगा हाइवे जाम रहा, जिससे सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
Share this article