काहिरा। मिस्र पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग अभियान चलाकर 40 आतंक वादियों को मार गिराया है। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक सडक़ किनारे हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के 3 पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद इस अभियान को गति दी गई। बयान में कहा गया कि गीजा में 2 जगहों पर कार्रवाई में 30 आतंकियों को मार डाला गया, जबकि अशांत उत्तरी सिनाय में बाकी बचे 10 की मौत हुई। बताया गया है कि अधिकारियी इस सूचना के बाद सक्रिय हुए कि संदिग्ध आतंकी पर्यटन स्थलों और चर्चों पर सिलसिलेवार हमले की योजना बना रहे थे।