Looks like you've blocked notifications!

विद्युत समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : CMD श्रीमती आरती डोगरा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

धौलपुर। क्षेत्र की प्रमुख विद्युत समस्याओं — जैसे बार-बार लाइट ट्रिपिंग, अनियंत्रित बिजली कटौती और पुराने बाजारों की जर्जर विद्युत लाइनों — को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्रीमती आरती डोगरा द्वारा गंभीर संज्ञान लिया गया।श्रीमती डोगरा ने आश्वासन दिया कि 33 केवी लाइन को अतिथि गृह से शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे विद्युत भार में कमी आएगी और पूरे क्षेत्र में सुचारु व स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।साथ ही, नगर पालिका क्षेत्र एवं पुराने बाजारों में वर्षों से रखरखाव से वंचित विद्युत लाइनों के निस्तारण हेतु भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि सभी विद्युत समस्याओं का समाधान शीघ्रता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इसी क्रम में, हमने क्षेत्र की इन ज्वलंत विद्युत समस्याओं को आज व्यक्तिगत रूप से श्रीमती डोगरा जी के समक्ष प्रस्तुत किया और समाधान की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
Share this article