Looks like you've blocked notifications!

IMA चुनाव: डॉ. महेश शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिद्वंदी को 200 वोटों से हराया

दौसा/मंडावर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में दौसा जिला अस्पताल के पूर्व पीएमओ डॉ. महेश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। मंडावर निवासी डॉ. शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. रूप सिंह को करीब 200 मतों के अंतर से पराजित किया।आभार और संकल्प : जीत के बाद डॉ. महेश शर्मा ने सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने इस जीत को प्रदेश के डॉक्टरों के संगठन और सहयोग की जीत बताते हुए कहा कि वे चिकित्सकों की लंबित समस्याओं और मुद्दों के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।हर्ष का माहौल : जिला अध्यक्ष डॉ. उमेश दत्त शर्मा ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि डॉ. महेश के नेतृत्व में चिकित्सकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।उपस्थिति : इस अवसर पर डॉ. सुनील कट्टा, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. ज्योति मीणा, डॉ. सुभाष बिलोनिया, डॉ. दिनेश मीणा और डॉ. राजेश गुर्जर सहित भारी संख्या में चिकित्सा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Share this article