Looks like you've blocked notifications!

भीलवाड़ा में लाखों की लागत की अवैध शराब जब्त, 31 मुकदमें दर्ज, 29 गिरफ्तार

भीलवाड़ा । जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के निर्देश पर सुबह से देर रात 2 बजे तक सम्पूर्ण जिले में उपखंड अधिकारियों,तहसीलदार,उप अधीक्षक पुलिस, आबकारी विभाग व परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। जिसमें 2844 लीटर शराब,जिसकी लागत 12.80 लाख है,जब्त की गई एवं 31 मुकदमें दर्ज किये जाकर 29 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया।
Share this article