Looks like you've blocked notifications!

अवैध शराब की 500 पेटियां बरामद

कोटा। कुन्हाडी थाना पुलिस ने अवैध शराब की 500 पेटियां पकड़ी है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कोटा-बूंदी रोड पर नाकाबंदी कर रही थी तभी एक कंटेनर कुछ दूरी पर रूका ओर वापस दूसरी तरफ से निकल रहा था। जिसको रोककर ड्राईवर ओर खल्लासी से पुछताछ की गई। वहीं कंटेनर की तलाशी के दौरान सब्जियों के कार्टूनों के पीछे शराब की पेटियां रखी हुई थी। जिनकी गिनती करने पर करीब 500 शराब की अवैध पेटियां सामने आई। वहीं पुलिस की पुछताछ में ये भी सामने आया की ये शराब पंजाब से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी।
Share this article