Looks like you've blocked notifications!

अवैध रुप से खोद दिया बेसमेंट, नगर निगम ने रुकवाया कार्य

मनीमाजरा। डीसी मनोटेशरी स्कूल के पीछे गोविंदपुरा रिहायशी इलाके में बेसमेंट खोकर बनाई जा रही बिल्डिंग का काम नगर निगम ने रूकवा दिया है। 20 से 25 फीट गहरी खोदी गई इस बेसमेंट से पास वाले मकानों के गिरने का खतरा बन गया था। जिसके चलते नगर निगम के रोड़ विंग ने अचानक छापमारी करके बेंसमेंट के काम को रूकवा दिया है। नगर निगम के रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि डीसी मनोटेशरी के प्रबंधकों द्वारा ही अपने स्कूल के पीछे लगते दो मकानों को खरीद कर उनमें बेसमेंट खोई जा रही थी। गोविंदपुरा इलाके में इस रिहायशी जगह में बेेसमेंट खोद जाने से पास वाला एक मकान के गिरने का खतरा था। इस मकान के मालिक ने अपने मकान में दरार आने के बाद नगर निगम के ज्चाइंट कमिश्नर को इसकी शिकायत दी। एसडीओ ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने आकर देखा तो इस रिहायशी जगह पर तीस फीट गहर बेसमेंट खोदी गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। जब तक पुलिस और मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह मौके पर पहुंचे ।
Share this article