जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार को गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर में कार्रवाई की गई। इस दौरान जेडीए दस्ते ने सड़क सीमा में आ रहे 2 स्ट्रक्चर्स सहित अन्य स्थानों से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। जोन-5 में गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर चौराहा पर इन अवैध 02 स्ट्रक्चरों को लोखण्डा मशीन से पंचर कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। वहीं जोन-6 में बालाजी विहार-25 और 149 के द्वारा रोड पर पत्थर डालकर दीवार का निर्माण कर लिया गया था जिसे ध्वस्त किया गया। जेडीए दस्ते ने जोन-7 में जी-23, वैषाली नगर में सैटबैक में किये गये निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं जोन-8 में केशव चौराहा एस्काॅन रोड पर थड़ी ठेलों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था जिन्हें लेबर की सहायता से हटवाया गया।