ऋतु भार्गव। आज ईद के
चांद की तस्दीक के बाद विश्वविख्यात धर्मगुरुओ ने देर रात फतवा जारी कर ईद की
तस्दीक कर दी । इसके बाद तमाम रोजेदारो ओर धर्म को मानने वाले लोगों ने शिद्दत से
नमाज ए ईद उल
फितर अता की। रेलवे रोड स्थित मनसबिया ईदगाह में इमाम मौलाना सुबह 8 बजे नमाज ए ईद उल
फितर अता करायी। इस दौरान आसपास से बड़ी संख्या में आए अकीदतमंदों ने शरीक होकर
मुल्को मिल्लत की सलामती और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा नमाज ए ईद उल
फितर अदा कराने के बाद अपना खुतबा पेश किया। फरमाया कि दुनिया में बदअमनी
दीन-ए-इस्लाम के उसूलों को न अपनाने से हो रही है। अखलाक व किरदार से दुश्मन को भी
दोस्त बना लो। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दी का खात्मा इस्लाम के उसूलों को अपनाकर
ही हो सकता है।