Looks like you've blocked notifications!

आईलीग : डीएफसी का सामना अब इंटर काशी के साथ

चंडीगढ़ । आईलीग 2023-24 में डीएफसी एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने को तैयार है। टीम का सामना शुक्रवार को इंटर काशी के साथ उसके घर में होगा। दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है और दोपहर 2 बजे से वे एक्शन में होंगे।डीएफसी शानदार लय में है और घर से दूर खेले गए मुकाबलों में लगातार उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में उन्होंने श्रीनिधि डेक्कन का सामना किया और वे लगातार अटैक पर रहे। डीएफसी को अधिकतर गोल की चलते हार का सामना करना पड़ा और अधिकतर समय गेंद उन्हीं के पास रही। इससे पहले उन्होंने नामधारी एफसी को उसके घर में 2-1 से हराया और चर्चिल ब्रदर्स को भी 2-1 से मात दी। आइजोल एफसी को डीएफसी ने उन्हीं के घर में 5-1 से हराकर लीग में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, दूसरी ओर इंटर काशी की टीम को पिछले मैच में ट्रॉऊ एफसी के हाथों 3-0 से हार मिली और राजस्थान एफसी के साथ उन्होंने मैच को 2-2 से ड्रॉ खेला था।अंक तालिका में दोनों टीमें आस-पास हैं। डीएफसी ने 9 मुकाबलों में से 4 जीत, 1 ड्रॉ और 4 हार के बाद 13 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 19 गोल किए हैं और 16 उनके खिलाफ हुए हैं। वहीं, इंटर काशी ने 9 मैच में 3 जीत, 2 ड्रॉ और 4 हार के बाद 11 अंक खाते में जोड़े हैं। उन्होंने 14 गोल किए हैं, जबकि 21 गोल उनके खिलाफ हुए हैं।
Share this article