Looks like you've blocked notifications!

स्वच्छता मिशन पर दाग बना हुआ है हिण्डौन

हिण्डौन। दीपावली को अब महज 12 दिन बाकी है लेकिन हिण्डौन शहर की स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने अभी तक कोई कारगार कदम नही उठाये है।हालत यह है कि शहर में आधा दर्जन स्थानों पर कचरा फैल रहा है सड़को से गुजरने वाले राहगीर ओर स्थानीय लोग बदबू से परेशान हो रहे है।17 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित खारी नाले के पटाव कार्य के बाद नाले में कई महीनों से कचरा फंसा हुआ है जिससे शहर के कई कॉलोनियो ओर बाजार की नालियों के पानी निकासी नही हो रही है। मुख्य रास्तो पर फैल रहे कीचड़ों पर आवरा पशु मुँह मार रहे है और गन्दगी फैला रहे है।जब इस बारे में नगर परिषद के अधिकारी से बात की गई तो कचरा प्रबंधन को लेकर अपनी व्यवस्थाओ का गुणगान करने लगे जबकि धरातलीय स्थिति पर जगह जगह व्याप्त कचरा तमाम व्यवस्थाओ की पोल खोल दिया है।
Share this article