कोटा। शिक्षा नगरी में एक फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के गोदाम के पास गंदे नाले में एक मानव भ्रूण मिला है। मौके पर पहुची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। भू्रण करीब 5 से 6 माह का अद्र्धविकसित बताया जा रहा है। वही जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जॉच में जुटी हुई है।