Looks like you've blocked notifications!

प्याज ने लगाई प्रमुख ब्याज दर में कटौती पर रोक! दाम बढऩे से चिंतित थे RBI की MPC के सदस्य

महंगाई में वृद्धि को लेकर एमपीसी के सदस्य चेतन घाटे ने कहा कि बीते तीन साल के दौरान इतनी बड़ी तेजी नहीं देखी गई और इसके फलस्वरूप आर्थिक विकास के मौजूदा दौर में आर्थिक नीति की अनिश्चितता भी बढ़ सकती है। एमपीसी ने समायोजी रुख को तब तक कायम रखने का फैसला लिया जब तक आर्थिक विकास दोबारा पटरी पर न आए और महंगाई दर लक्ष्य के अधीन न बनी रहे। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर को चार फीसदी के दायरे में रखने के लक्ष्य को हासिल करने के मकसद से प्रमुख ब्याज दर में स्थिरता बनाए रखने का फैसला लिया गया।
Share this article