Looks like you've blocked notifications!

बिल बकाया हो तो भी रोगियों को बंधक नहीं बना सकते अस्पताल :हाईकोर्ट

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने कहा कि इस तरीके से कई अस्पताल बर्ताव करते हैं। रोगी मध्य प्रदेश का एक पूर्व पुलिसकर्मी है। इलाज के लिए उसे फरवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि अपनी याचिका में रोगी के बेटे ने आरोप लगाया था कि 13.45 लाख रूपये के बकाया रकम वसूलने को लेकर उसके पिता को अस्पताल ने बंधक बना कर रखा है। यह आरोप भी लगाया कि उसके पिता का उपयुक्त इलाज नहीं किया गया और जब उसने उन्हें कहीं और ले जाने की इजाजत मांगी, तो अस्पताल ने ऎसा करने से मना कर दिया।
Share this article