Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज नई योजना पर विचार करेंगे और अपने ही कल्पना लोक में दिनभर बिताएंगे। कामकाज की गति तेज रहेगी। काम के घंटे आज कुछ ज्यादा ही रहेंगे। बॉस आज प्रसन्न रहेंगे और आपके कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। आप जिस योजना पर काम करना चाहते हैं उसके सभी पक्षों पर अच्छी तरह से विचार कर लेना चाहिए। आर्थिक नीतियों में थोड़े से संशोधन की आवश्यकता है, आज किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। दैनिक कामकाज निपटाने के लिए आवश्यक सुविधाएं जुट जाएंगी। समूह में काम करने का आनन्द आएगा। आप लोगों का सहयोग लेने की कोशिश करेंगे। सभी लोग तो आपका सहयोग नहीं करेंगे परन्तु जरूरी व्यवस्था हो जाएगी। यात्रा कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी खास काम में थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको थोड़ा अधिक कोशिश करनी पड़ेगी, तब काम बनेगा। व्यवहार में रूखापन कहीं-कहीं काम आ सकता है परन्तु हर जगह नहीं। आप अपना काम मधुर वाणी से निकाल सकते हैं। भागीदारी के मामले में कामकाज ठीक चलेगा, सहयोग आगे बढ़ेगा। जितना अधिक आप श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि कामकाज को नियंत्रण में रखा जाए। आपको एक-दो नए सहयोगी मिल सकते हैं, जिसके लिए आज आपको कोशिश करनी चाहिए। नौकरी या व्यवसाय को लेकर आपके मन में अपार उत्साह रहेगा। काम भी हाथ में रहेगा और नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। धीमी गति से चलना ही ठीक उपाय है। यात्रा लाभदायक रहेगी।मिथुुन: खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। उचित-अनुचित का विचार दिनभर मन में चलता रहेगा। भागदौड़ रहेगी परन्तु बाहर की यात्रा उचित नहीं है। किसी बात को लेकर मन में बहुत उत्साह रहेगा। नए व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम साझा भाव करेंगे तो लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के नाम से काम में सफलता मिलेगा, ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध की बातें तेज हो जाएंगी। व्यवसाय में थोड़ा सा सावधानी के साथ चलें, आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी परन्तु उनको सम्भाल पाना मुश्किल होगा। शत्रु अपना काम करेंगे परन्तु आपको किसी किस्म की परेशानी नहीं होगी। वाहन सावधानी से चलावें, वाहन संबंधी कोई कष्ट हो सकता है। धार्मिक मामलों में ज्यादा ही ध्यान देंगे। घर-परिवार के साथ मिलना सुखदायक हो सकता है।
Share this article