मेष:
आज यात्रा को लेकर मन में दुविधा रहेगी। संतान को सांैपे गए कामों में सफलता मिलेगी।
वे नए ढंग से भी सोच सकते हैं। आपको उनके दृष्टिकोण को स्वीकार करने में हानि नहीं
होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन के प्रयोग से कष्ट हो सकता
है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा और आप कुछ नया भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से
किए जा रहे व्यवसाय में लाभ होगा या काम आगे बढ़ेगा। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा, आपका
प्रभाव बढ़ेगा।
वृषभ:
आज यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। खर्चा व परेशानी ही हाथ लगेगी। आर्थिक दबाव
यथावत बना रहेगा। आप नए साधन जुटाने की चिंता ज्यादा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य
की बहुत ही चिंता करनी पड़ेगी। कोई नई बात सामने आ सकती है। किसी समारोह में शामिल
होने का अवसर मिलेगा और कई पुराने संबंध जीवित हो जाएंगे।
मिथुुन:
वैवाहिक जीवन में समय शुभ है परंतु किसी मामले को लेकर आंतरिक विरोध प्रबल रहेगा। व्यावसायिक
विरोधियों के विरुद्ध आप कोई कदम उठाना चाहते हैं परंतु आपके मन में एक हिचक सी ही
रहेगी। संतान की तरफ से कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसे गुण-अवगुण के आधार पर
आप स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के मामले में समय शुभ बना हुआ है, लाभ
भी बढ़ेगा। घर-कुटुंब में किसी विवाद को लेकर आप अपने रुख में परिवर्तन नहीं करें।