तुला:
आज आर्थिक दृष्टि से कोई समस्या नहीं रहेगी परन्तु अड़चनों को लेकर आप
थोड़ा चिंतित रहेंगे। घर में वातावरण अजीब सा रहेगा। किसी विशेष काम को
लेकर आप बहुत ही ज्यादा चिंतित रहेंगे। भाग्य में अवरोध अभी जारी हैं, आपको
अन्य लोगों की मदद लेनी ही पड़ेगी। खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की
आवश्यकता है। भोजन की अनियमितता ज्यादा परेशान करेगी। आज यात्रा लाभ दे
सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।वृश्चिक: आज के
किए गए प्रयास प्रत्येक ओर से सफलता लाएंगे। लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। नए
ढंग से वार्ता शुरू हो सकती है। आपके बकाया कामकाज निपटाने के लिए बहुत
बड़े प्रयासों की आवश्यकता है। नए लोगों के जुडऩे से परहेज नहीं करें।
कार्य विस्तार होगा और खर्चा भी बढ़ेगा। नए व्यावसायिक प्रस्तावों पर
सावधानी से विचार करें। ऋण प्राप्ति के लिए आपकी कोशिश जारी रहेगी। आर्थिक
समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है।
व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा
रहेगा।धनु: आज आर्थिक लाभ भी होगा और नए लोग भी आपसे जुड़ेंगे।
व्यावसायिक मामलों में समझौते का कोई अवसर हो तो उसे हाथ से नहीं जाने दें।
छोटे-छोटे मामलों में भी सहमति के आसार हैं आज आध्यात्म में मन लगेगा।
चैरिटी में खर्चा कर सकते हैं। मौज-मस्ती और दावत के अवसर हैं। निजी
रिश्तों में बहुत ही सावधानी के साथ कदम उठाएं। किसी अनावश्यक वार्ता के
कारण आपका पक्ष हल्का पड़ सकता है। आज यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें।