Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज के दिन कोई विशेष उपलब्धि हो सकती है। ग्रह स्थिति बहुत शानदार है, कोई नई सफलता मिल सकती है। आत्म-विश्वास के कारण सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। व्यावसायिक यात्रा की स्थितियां बन सकती हैं, लाभ भी होगा परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ फल नहीं देगी। दैनिक कार्यप्रणाली में संशोधन की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा। विद्वान या धार्मिक लोगों से भी मिलना हो सकता है। उनके साथ आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में और भी गहराई आएगी।सिंह: आज किसी साक्षात्कार या नए व्यक्ति से मिलने में सुविधा रहेगी। आज वाहन इत्यादि की सुविधा भी पर्याप्त रहेगी। पद-प्रतिष्ठा संबंधी मामलों में आपका वर्चस्व बना रहेगा। अन्य लोग आपका सम्मान करेंगे। संतान या अधीनस्थ लोगों से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। आज आपके काम-काज की वजह से लोकप्रियता बढ़ेगी। शाम होने से पूर्व ही सफलता का अहसास हो जाएगा। खर्चा अचानक बढ़ जाएगा और उस अनुपात में आय नहीं होगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर भी अनुमान से ज्यादा खर्चा होगा।कन्या: आज अनुमान से अधिक आर्थिक लाभ होगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, काम-काज को उसी ढंग से गति दे देंगे। आवश्यक परिवर्तन की योजना मंजूर हो जाएगी। बॉस से समर्थन मिलेगा। आपके पक्ष में लोगों की राय बनेगी। छोटी यात्रा के कार्यक्रम लाभ दे सकते हैं। आज लोकप्रियता का दिन है। किसी कारण से यश और प्रशंसा मिल सकती है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा। दूसरे शहरों से सम्पर्क बढ़ेगा। भाई-बहिनों से निकट सम्पर्क रहेगा। संतान के लिए कोई खर्चा मंजूर कर सकते हैं। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
Share this article