मेष: आज किसी विशेष काम के बनने में अड़चन रहेगी, आप कोशिश करके भी कोई समाधान नहीं निकाल पाएंगे। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। काम-काज में सहयोग पर चर्चा होगी या सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण मामला हल हो सकता है परन्तु आपको डर लगा रहेगा। लापरवाही से मामला हाथ से निकल सकता है। खर्चों से आप बहुत परेशान रहेंगे। लाभ अनुमान से कम रहेगा और इधर-उधर से जुगाड़ करना पड़ेगा। भागीदारी के मामलों में स्थिति यथावत रहेगी।वृषभ: आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज घूमेंगे-फिरेंगे और मौज करेंगे। सुख-साधनों पर ज्यादा खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है परन्तु खर्चा भी बहुत करेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पुनर्भुगतान का दबाव और भी बढ़ेगा। साथी से तालमेल सुधरेगा, उनके काम-काज में लाभ होगा। किसी मामले में सामान्य गतिरोध बना रहेगा। आज आत्म-विश्वास बना रहेगा। कोई नया काम करने की धुन में काम के घंटे भी बढ़ जाएंगे।मिथुुन: आज नए स्रोत से धनलाभ हो सकता है। कारोबार में नवीनता के संकेत हैं। स्थितियां और भी अनुकूल हो जाएंगी। मौज-मस्ती का दिन है। खाना-पीना या मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। कार्य कौशल में वृद्धि के कुछ विशेष प्रयास करेंगे। किसी कारण से प्रसिद्धि बढ़ेगी और उसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक शत्रुओं के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही जैसी बात मन में आ सकती है परन्तु आप ऐसा नहीं करें। व्यक्तिगत संबंधों में आप कोई गलती कर सकते हैं।