तुला: आज का दिन बहुत
शुभ जाने वाला है। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आपका रुका हुआ काम
भी बन जाएगा। घर-परिवार के विवाद हल करने में आपको थोड़ी सी दिक्कत आएगी।
कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें। संबंध खराब होने का भय है। भाई-बहिनों के
लिए आज आप कुछ खास काम करेंगे, जिससे उनकी मदद हो सके। घर में सुख-सुविधाओं
के नाम से आप कुछ खर्च करने वाले हैं। प्रेम संबंध में गति आएगी। अविवाहित
लोगों के लिए बातचीत चलाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज दिनभर खान-पान व
मनोरंजन में बीतेगा। कई नए लोगों से मिलना होगा। शाम को कुछ लाभ भी हो
सकता है।वृश्चिक: समय सुधार पर है। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी
होगी, खर्चा कम नहीं होगा। प्रतिभा के बल पर संपन्न होने वाले काम-काज में
आपको मदद मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप काम-काज
में पूरी तरह से डूब जाएंगे, अच्छा परिणाम लाने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक
दृष्टि से लाभ तो होगा परंतु आपके हाथ में तंगी बनी ही रहेगी, धन की
व्यवस्था आपको करते ही रहना पड़ेगा। समूह में भोजन का अवसर मिलेगा। मित्र व
सहयोगियों के साथ किसी कार्यक्रम में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपके
प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी, जिसे सब महसूस करेंगे।धनु: आज
का दिन बहुत शक्तिशाली है। आपके महत्वपूर्ण काम बनेंगे और जो लोग अब तक
मदद नहीं कर रहे थे, वे मदद करेंगे। संतान के लिए आज का दिन शुभ है, उनके
आजीविका के संबंध में कोई अच्छी बात हो सकती है। आज घर-परिवार के साथ
ज्यादा समय निकाल पाएंगे और खान-पान व मनोरंजन पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
किसी अनुचित काम के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संंबंधी
सावधानी बरतें। सिरदर्द या मानसिक थकान से आप परेशान रहेंगे। आपके भाई-बहिन
के लिए आज का दिन शानदार है, उन्हें कोई उपलब्धि हो सकती है।