Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: समय थोड़ा सुधार पर है परंतु जल्दी ही कोई बड़ा परिणाम आने वाला नहीं है। किसी कार्य विशेष के लिए दूसरों की सलाह लेनी होगी। निजी रिश्तों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। आक्षेपों का जवाब उचित ढंग से देना होगा, नादानी से बोलने में परेशानी होगी। संतान से संबंधित समस्या को ध्यान से समझने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी अच्छी दावत में शामिल होने का मौका मिल सकता है परंतु किसी निकट व्यक्ति से विवाद हो सकता है, आप किनारा कर लेंगे। आर्थिक मामलों को छोडक़र अन्य मामलों में भाग्य साथ देगा और आपके रुके हुए काम बनने के आसार हैं।सिंह: समय लाभ का बना हुआ है। आर्थिक लाभ होकर भी आपके हाथ में नहीं आएगा, बाहर ही बाहर खर्च हो जाएगा। किसी कार्य को बीच में छोड़ देने की प्रवृत्ति नुकसाान दे सकती है। प्रेम संबंध के मामले में समय अनुकूल है परंतु आज कोई नई शुरुआत नहीं कर पाएंगे। तुलनात्मक दृष्टि से कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। कई काम अधूरे रहने के कारण मन में निराशा रहेगी। विवादों से किनारा कर लेंगे, मुकदमें व परेशानी बढ़ेगी। कानूनी रूप से आपका पक्ष अच्छा रहेगा परंतु फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से कोई चिंता रहेगी। यात्रा का विचार त्याग दें।कन्या: दिनभर समय अच्छा जाएगा, मन प्रसन्न रहेगा। मन में सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी कारण से लोकप्रियता बढ़ेगी, कई नए लोग मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है और दैनिक आय बढ़ेगी परंतु किसी नए स्रोत से आय हो सकती है। किसी विवाद में समझौते की स्थिति बन सकती है, आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी, उसका लाभ उठाकर कोई काम बना लेंगे। कार्यशैली में पारदर्शिता रखेें अन्यथा आक्षेप आ सकते हैं। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु रात्रि होने के बाद यात्रा त्याग दें, पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।
Share this article