Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज अचानक कोई आर्थिक समस्या हल हो सकती है। आपके किए जा रहे प्रयास अचानक रंग लाएंगे। सुबह को मन खट्टा सा रहेगा पर शाम होते-होते कई लोगों से मिलना होगा और समारोह जैसी स्थिति हो जाएगी। साझा व्यवसाय में लाभ होगा, काम आगे बढ़ेगा। आपकी कार्य-पद्धति में अच्छा प्रदर्शन आ रहा है और कई नए लोगों का सहयोग लेने में सफल हो जाएंगे। सुख-सुविधाएं बढ़ेगी और कार्य में प्रदर्शन की भावना भी प्रमुख हो जाएगी। पाचन तंत्र के विकार परेशान करेंगे। खान-पान पर ढंग से ध्यान नहीं दिया तो परेशानी होगी।वृषभ: दिन बहुत भाग्यशाली है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफल हो जाएंगे। षडय़ंत्रों से सावधान रहें आपके आस-पास ही कोई भेदिया काम कर रहा है। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है अत: किसी भी व्यक्ति को लापरवाही से ना लें। विस्तार कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई चैरिटी के काम भी कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में छोटे-मोटे कोई संदेह हों तो उन पर बाद में कभी विचार करें। यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। घर में सुख-सुविधा बढ़ेगी।मिथुुन: कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं को हावी ना होने दें। समस्याएं खुद ही हल हो जाएंगी परंतु समय लगेगा। व्यावसायिक कार्यों में सहयोग के लिए नए लोगों से बात करनी होगी। आज का दिन भाग्यशली हो सकता है जब कोई पुराना रुका हुआ कम पूरी हो जाए। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु कुछ ना कुछ करके आप अपना खर्चा बढ़ा लेंगे। अन्य लोगों का सहयोग लेने की कोशिश करेंगे। खान-पान उच्चकोटि का रहेगा, नियंत्रण भी रहेगा।
Share this article