मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाएगा। राशि से दशम चन्द्र, शुक्र का साथ बैठना आपके प्रभाव में जादुई असर लाएगा, आपके आलोचक भी शांत हो जाएंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका लाभ शाम तक ही मिल जाएगा परन्तु अर्थ लाभ शाम तक नहीं हो पाएगा। कामकाज के सिलसिले में कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्र में कौशल भी बढ़ेगा और सफलता भी बढ़ेगी। साझेदारी के मामले में बहुत लाभ होगा, संतान की ओर से प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।वृषभ: दिन बहुत भाग्यशाली है, कई दिनों के बाद अनुकूल स्थिति बनी है। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें, लाभ में रहेंगे। किसी नये कार्य का प्रस्ताव आए तो उस पर विचार कर सकते हैं। खर्चा बहुत है, उसके मुकाबले आय नहीं है और यह आपकी परेशानी का कारण रहेगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी तो पड़ेंगे परन्तु काम-काज में संसाधनों का अभाव बना रहेगा। कामकाज की जगह बदलने का ख्वाब मन में तो आएगा और इस दिशा में तेजी से सोचेंगे। प्रेम सम्बन्ध के मामले में थोड़ी सी गफलत हो सकती है। व्यर्थ का संदेह मन को परेशान करेगा।मिथुुन: घरेलू समस्याओं से मन बहुत परेशान रहेगा, कहीं भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के मामले में जरूर व्यस्त हो जाएंगे और लाभ भी रहेगा। अपनी कमाई के तरीके में थोड़ा बहुत परिवर्तन लाएंगे, थोड़ा सा कमाएंगे और उससे ज्यादा खर्च करेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उनको हर काम में सफलता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा सम्बन्धी लाभ रहेगा, नौकरी करते हैं तो पूछ बढ़ेगी। जो उम्र दराज हैं, उन्हें शुगर सम्बन्धी तकलीफ रहेगी परन्तु बाकी सभी को शानदार दावत मिलेगी और कई नये लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। मित्र बनेंगे।