Looks like you've blocked notifications!

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मकर: यात्रा का कार्यक्रम बन रहा हो तो उसका त्याग कर दें। काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा और स्थानीय भाग-दौड़ से काम भी नहीं चलेगा परन्तु मन पक्का रखें। आर्थिक दृष्टि स दिन ठीक जाएगा परन्तु तिकड़म से आया हुआ धन परेशान भी करेगा। संतान की बातों को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे। साझा भाव से किए जा रहे काम सफल रहेंगे, लोग और अधिक सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन में दिन अच्छा जाएगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे काम में लाभ है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आज पिता का प्रभाव बहुत बढ़ेगा।कुंभ: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। अच्छा काम करने के बाद भी किसी बड़ी भूल की सम्भावना है, अच्छा हो कि किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेते समय आप अन्य लोगों से भी सलाह लें और पारदर्शिता बरतें। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है, उतना ही खर्चा भी बढ़ जाएगा। कुछ अनावश्यक खर्चा भी होगा। साथी के लिए दिन बहुत शानदार है, उनका काम आगे बढ़ेगा। व्यक्तिगत सम्बन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा है, कोई नई बात सामने आ सकती है। भाग-दौड़ बहुत रहेगी परन्तु स्थानीय यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी।मीन: आज सोचे हुए सभी काम बनेंगे। बाधाएं बहुत अधिक हैं परन्तु आपकी मदद करने वाले किसी प्रमुख व्यक्ति की सिफारिश ज्यादा काम करेगी। काम-काज में कितनी ही रुकावट हो, आप पहल करके निर्णय लेंगे। किसी मामले में सामूहिक सलाह नहीं हो पाएगी परन्तु उसके बाद भी आप अपना काम निर्विघ्न कर पाएंगे। नौकरी करते हैं तो आपके लिए दिन शानदार जाने वाला है, चाहे बॉस हों या अधीनस्थ सभी प्रसन्न रहेंगे। संतान की प्रगति से भी आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई नयी सूचना मन में उत्साह भर देगी। संध्या के बाद थोड़ी सी कलह रहेगी, जिससे घर में अशांति हो सकती है।
Share this article