Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: विरोधियों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध सोच रहा है परन्तु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिता या टेंडर इत्यादि में आपकी विजय होगी। आर्थिक परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी आप जैसे-तैसे अपना काम निकाल लेंगे। आय भी होगी परन्तु खर्चा ज्यादा होगा।वृश्चिक: बहुत विशेष समय चल रहा है। व्यवसाय को लेकर मन ही मन बड़ी उलझन में हैं। काम हो भी रहा है और कामकाज में रुकवट भी रहेगी। शनि देव इस समय मेहरबान हैं और लाभ देना चाहते हैं। आपको अपनी योजनाएं बनाने में अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। कोई नया काम हाथ लग सकता है।धनु: मन में प्रात: से ही बहुत उत्साह रहेगा और कुछ नया कर-गुजरने की सोचेंगे। समय सुधार पर है और आपने जो भी कल्पनाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अधिक श्रम करेंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपके मित्र या साझेदारी जो अब तक साथ में काम करने के लिए रजामंद नहीं थे, वे अब ज्यादा सहयोग करेंगे।
Share this article