Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। लेनदेन की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा और आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। पैसा आएगा और पैसा जाएगा भी परन्तु खर्चा आप योजना के अनुसार ही करेंगे और नियंत्रित कर पाएंगे। बाहरी शहरों से आपकी लाभ प्राप्ति बढ़ सकती है। यदि विदेश व्यापार है तो भी लाभ की मात्रा बढ़ेगी।सिंह: आज स्थितियां काफी अनुकूल हो जाने वाली हैं। घर-परिवार में जहां परेशानियां बढ़ेंगी, वहीं व्यावसायिक मामलों में आपकी सफलता बढ़ेगी। कामकाज में तेजी से गति आएगी। व्यावसायिक मामलों में आप स्वाभिमान के प्रश्न को ज्यादा महत्व नहीं दें, अपने काम से ही मन लगाए रखें क्योंकि यह आर्थिक लाभ का समय है।कन्या: समय में तेजी से सुधार है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। कामकाज की शैली में हल्का सा परिवर्तन आएगा। कुछ पुरानी बातों को छोड़ देंगे और नई बातों को अपना लेंगे। आज बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा तथा सरकारी या अन्य संस्थाओं से मदद मिल सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुचि लेंगे और बात आगे बढ़ेगी।
Share this article