मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कोई सोचा हुआ महत्वपूर्ण काम बन जाएगा, आगे के लिए योजना बनाएंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी एक समस्या को लेकर जो दुविधा चल रही थी, वह दूर हो जाएगी। घर के वातावरण में सुधार आने के अवसर बढ़ रहे हैं। शाम तक कई बातें ठीक हो जाएंगी। यदि नौकरी करते हैं तो परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है। आर्थिक परिस्थितियों को सुधारने के लिए जो काम कर रहे हैं, उसके कारण तेजी से सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जो काम करेंगे, उससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के लिए समय शुभ है। वृषभ: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के संबंध में कोई नई वार्ता चल सकती है। आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी। आप अपने तर्कों से लोगों से सहमति करा लेंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप हावी रहेंगे। कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा परंतु उसकी चल नहीं पाएगी। खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा बल्कि बढ़ ही जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपके बारे में लोगों की राय बदलेगी। आज कुछ ऐसा करेंगे जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की तरफ से थोड़ी चिंता बनी रहेगी।मिथुुन: व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभ दे सकती है। अन्य कोई यात्रा भी सफल रहेगी परंतु वाहन की गति ठीक रखें। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। लोगों का सहयोग लेकर काम करें तो यह सफलता का समय चल रहा है। प्रेम प्रसंग में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। आरोपों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ रही है। आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है जब आप अपनी योग्यता को काम में ले। मित्रों का भारी सहयोग मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में काम करने की इच्छा हो तो अनुकूल समय है। आज कोई छोटा निर्णय ले सकते हैं।