Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज ही कर डालें। काम-काज की पद्धति में सुधार हो रहा है और आपको नीति-रीति में बदलाव करने की जरूरत है। पिता की तरफ से आज बहुत सहयोग मिलेगा। नौकरी करते हैं तो बॉस का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के मामले में दिन अच्छा जाएगा क्योंकि आपके पार्टनर बड़ा अच्छा काम करेंगे। व्यावसायिक विवाद में आप विजयी होंगे। आज ना केवल सम्मान बढ़ेगा बल्कि आर्थिक लाभ होगा। संधि वात या अन्य वात परेशान कर सकते हैं। केतु का भ्रमण आपके अनुकूल नहीं है वे घर में कलह बढ़ाएंगे ही। वृषभ: आज दिन अच्छा जाएगा, टिककर काम करेंगे। यद्यपि भाग-दौड़ का दबाव बहुत ज्यादा होगा। किसी चलते हुए काम को छोडक़र दूसरा पकड़ लेंगे। आप जितना सोचेंगे, उससे अधिक खर्चा निकल आएगा। ऑफिस की परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। जितना आप सोच रहे हैं, उतना सहयोग लोगों से आपको नहीं मिल पाएगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होते हुए भी आपके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में संदेह का वातावरण रहेगा। किसी मामले में आप जि़द पकड़ लेंगे जो कि आपको बाद में चलकर लाभ कराएगी। खान-पान में शाकाहार का प्रयोग बढ़ा दें क्योंकि इन दिनों स्वास्थ्य थोड़ा नरम ही रहेगा।मिथुुन: दिन साधारण ही जाएगा। आपको किसी कारण से तनाव बना रहेगा। घर मेें कलह का सा वातावरण रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से बहुत परेशान रहेंगे। लेन-देन को लेकर मन में बहुत निराशा का भाव रहेगा। कोई फंसा हुआ पैसा निकलने के आसार नहीं लग रहे हैं। प्रेम संबंध में कई तरह की परेशानियां रहेंगी और उनमें किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय के मामले में दिन ठीक जाएगा क्योंकि वहां ना केवल काम की मात्रा बढ़ेगी बल्कि भुगतान परिस्थितियां भी अच्छी रहेंगी। व्यावसायिक विपक्षी आपके विरुद्ध रहेंगे और आप पर आरोप लगाएंगे। कॉलेस्ट्राल संबंधी सावधानियां बरतें।
Share this article